Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारअमित कल्याणी ने कल्याणी स्टील्स के चेयरमैन का पदभार संभाला, कंपनी को...

अमित कल्याणी ने कल्याणी स्टील्स के चेयरमैन का पदभार संभाला, कंपनी को विकास के अगले चरण में ले जाएंगे

  • नेतृत्व में यह बदलाव कल्याणी स्टील्स को ग्रीन स्टील, एडवांस्ड मटीरियल्स और वैश्विक बाजारों में विकास के लिए तैयार करता है–

मुंबई: इंजीनियरिंग-ग्रेड के विशेष स्टील बनाने वाली प्रमुख कंपनी और कल्याणी समूह का हिस्सा कल्याणी स्टील्स लिमिटेड ने आज श्री अमित कल्याणी को बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की। यह नियुक्ति 28 अक्टूबर 2026 को कामकाज के घंटे समाप्त होने के साथ प्रभावी होगी। यह नेतृत्व परिवर्तन की एक पूर्व नियोजित प्रक्रिया है, जिसके तहत डॉ. बाबासाहेब कल्याणी अपना पद छोड़ रहे हैं> ।वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इसके चेयरमैन रहे हैं।

कल्याणी स्टील्स लिमिटेड के चेयरमैन (नामित) अमित कल्याणी ने कहा, “कल्याणी स्टील्स की स्थापना पहले दिन से ही सबसे कड़े मानकों को पूरा करने के लिए की गई थी और सटीकता की यही संस्कृति हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने आगे कहा, “चूंकि भारत की विनिर्माण आकांक्षाओं के लिए ऐसे मटीरियल की जरूरत है जो अधिक पर्यावरण-अनुकूल (ग्रीन), स्मार्ट और विश्व-स्तरीय हों, इसलिए हम ग्रीन स्टील, एडवांस्ड मटीरियल और डिजिटलाइज्ड ऑपरेशंस की दिशा में अपनी यात्रा को तेज करेंगे। साथ ही, हम रणनीतिक क्षेत्रों और वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करेंगे और भारतीय स्टील उद्योग के लिए नए मानक स्थापित करेंगे।”

डॉ. बाबासाहेब कल्याणी ने कहा, “संस्थान तब टिके रहते हैं जब उनका नेतृत्व समय के साथ विकसित होता है। अमित की सक्रिय भागीदारी ने कंपनी की विकास रणनीति पर गहरा प्रभाव डाला है और मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कल्याणी स्टील्स अपनी नींव को और मजबूत करेगी तथा उद्योग के लिए नए मानक स्थापित करेगी।”

भारत फोर्ज लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कल्याणी 25 वर्षों से अधिक समय से कल्याणी समूह के व्यवसायों से गहराई से जुड़े रहे हैं। उन्होंने एयरोस्पेस, डिफेंस, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और एडवांस्ड मैटेरियल्स के क्षेत्रों में समूह के विस्तार का नेतृत्व किया है। पिछले कई वर्षों में उन्होंने कल्याणी स्टील्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री आर. के. गोयल के साथ मिलकर कंपनी की विकास रणनीति को आकार देने और उसे आगे बढ़ाने का काम किया है। वे अब एक ऐसी कंपनी की कमान संभाल रहे हैं, जो कभी केवल भारत फोर्ज के लिए एक सप्लायर हुआ करती थी, लेकिन आज एक प्रतिष्ठित निर्माता के रूप में भारत और वैश्विक बाजारों में ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल और रणनीतिक क्षेत्रों को अपनी सेवाएं दे रही है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 1984 के 19.2 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 1,902 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

डॉ. कल्याणी बोर्ड को अपनी सलाह देना जारी रखेंगे, जिससे विनिर्माण उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के समूह के विजन को और मजबूती मिलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट