Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशचौखंडी भूमि पूजन के वीडियो पर विवाद, VHP पहुंची थाने

चौखंडी भूमि पूजन के वीडियो पर विवाद, VHP पहुंची थाने

रीवा/अरविन्द तिवारी रीवा के जवा क्षेत्र में चौखंडी के भूमि पूजन कार्यक्रम से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। विश्व हिंदू परिषद ने वीडियो के जरिए धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए अतरैला थाने में शिकायत दी है। संगठन ने वीडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, 25 अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर के नए भवन के भूमि पूजन के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो प्रसारित किए गए। VHP पदाधिकारियों का आरोप है कि वीडियो में कब्रिस्तान में कब्र खोदने और शव निकालने जैसी बातें कहकर भ्रम फैलाया गया तथा संघ परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

संगठन ने संबंधित वीडियो पुलिस को सौंपकर उनकी सत्यता और प्रसारण के पीछे की परिस्थितियों की जांच की मांग की है। अब सवाल है- वीडियो में किए गए दावे कितने सही हैं और क्या इनके प्रसारण से क्षेत्र की शांति प्रभावित करने की कोशिश हुई? इन तथ्यों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट