- होम लोन फेस्टिव ऑफर: लॉगिन फीस मात्र ₹999 + GST से शुरू। आकर्षक फीचर्स में 12 EMI की छूट और मूलधन (प्रिंसिपल) का तेजी से भुगतान शामिल।*
- पर्सनल लोन: 9.99% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरें और प्रोसेसिंग फीस मात्र ₹999* से शुरू।
- कार लोन: 30 मिनट में तुरंत लोन वितरण (डिस्बर्सल), प्रोसेसिंग फीस पर 50% की छूट और चुनिंदा इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पर कम ब्याज दरें।
- कमर्शियल व टू-व्हीलर लोन: टू-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लोन पर विशेष त्योहारी दरें।
- एजुकेशन लोन: घरेलू एजुकेशन लोन 7.25%* से शुरू और प्रोसेसिंग फीस ₹0 से शुरू। इंटरनेशनल एजुकेशन लोन के योग्य ग्राहकों के लिए लागू रैक रेट पर 0.25% ब्याज छूट का विशेष त्योहारी ऑफर।
- बिजनेस बैंकिंग: चुनिंदा सिक्योर्ड वर्किंग कैपिटल प्रोडक्ट्स की लॉगिन फीस पर 50% की छूट।
- क्रेडिट कार्ड्स: ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, ट्रैवल, लाइफस्टाइल और होम फर्निशिंग जैसी श्रेणियों में 200+ से अधिक क्रेडिट कार्ड ऑफर्स।
मुंबई: भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज खुदरा ऋण, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सेवाओं पर कई आकर्षक त्योहारी ऑफर पेश करने की घोषणा की। इन ऑफर के जरिए बैंक ने ग्राहकों की व्यक्तिगत जरूरतों, वाहन खरीदने, कारोबार और त्योहारी खरीदारी से जुड़ी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक लाभ देने की पहल की है।
बैंक के त्योहारी ऑफर में होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन, दोपहिया वाहन लोन, कमर्शियल वाहन और निर्माण उपकरण लोन, सुरक्षित वर्किंग कैपिटल उत्पादों तथा क्रेडिट कार्ड को शामिल किया गया है। इन ऑफर के तहत ग्राहकों को विशेष ब्याज दरों, कम प्रोसेसिंग फीस, समय से पहले लोन चुकाने पर शुल्क में छूट और प्रमुख ब्रांडों के उत्पादों पर आकर्षक छूट जैसे कई लाभ मिलेंगे।
व्यक्तिगत जरूरतों के लिए कर्ज लेने वाले ग्राहकों को एक्सिस बैंक 9.99% सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी (कोलेटरल) के पर्सनल लोन उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग फीस भी मात्र ₹999 से शुरू होगी।*
घर खरीदने की योजना बना रहे ग्राहक विशेष त्योहारी ऑफर के तहत मात्र ₹999 + GST की शुरुआती लॉगिन फीस पर होम लोन ले सकते हैं। बैंक होम लोन पर कुछ आकर्षक सुविधाएं भी दे रहा है। इनमें 12 ईएमआई की छूट और मूलधन का तेजी से भुगतान करने की सुविधा शामिल है।*
कार लोन के तहत ग्राहकों को 30 मिनट में तत्काल लोन वितरण, प्रोसेसिंग फीस में 50% की छूट और चुनिंदा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मॉडलों पर ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट (बीपीएस) की कमी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, कार की ऑन-रोड कीमत का 100% तक फाइनेंस, अधिकतम आठ साल की लोन अवधि और 24 महीने बाद समय से पहले पूरा लोन चुकाने पर फोरक्लोजर शुल्क से छूट भी दी जाएगी।
एक्सिस बैंक अपने दोपहिया वाहन लोन पर भी विशेष लाभ दे रहा है। इनमें 30 मिनट में तत्काल लोन वितरण, सुपरबाइक के लिए 10.75% की शुरुआती विशेष ब्याज दर और इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर ब्याज दर में 0.5% की विशेष छूट शामिल है। वहीं, कमर्शियल वाहन और निर्माण उपकरणों के लोन पर बैंक ₹5,999 की प्रोसेसिंग फीस लेगा। साथ ही, 31 अक्टूबर, 2026 तक समय से पहले लोन चुकाने पर लगने वाले फोरक्लोजर शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी।
छात्र घरेलू शिक्षा ऋण 7.25% की शुरुआती ब्याज दर पर ले सकते हैं। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस शून्य रुपये से शुरू होगी। वहीं, विदेश में पढ़ाई के इच्छुक पात्र छात्रों को इस त्योहारी अवधि में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ऋण की लागू सामान्य ब्याज दरों पर 0.25% की विशेष छूट मिलेगी।
छोटे कारोबारी ग्राहक सिक्योर्ड वर्किंग कैपिटल प्रोडक्ट्स (कैश क्रेडिट, ओवरड्राफ्ट और टर्म लोन) की लॉगिन फीस पर फ्लैट 50% की छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 31 दिसंबर, 2026 तक वैध है। हालांकि, लोन स्वीकृति/वितरण (सैंक्शन/डिस्बर्सल) के समय लागू प्रक्रिया के अनुसार मानक प्रोसेसिंग फीस पूर्ववत लागू रहेगी।
त्योहारी सीजन के इन लाभों का दायरा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड्स तक भी विस्तृत है। एक्सिस बैंक के पात्र क्रेडिट कार्डधारक ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, ट्रैवल, लाइफस्टाइल और होम फर्निशिंग सहित विभिन्न श्रेणियों में 200 से अधिक ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड से खरीदारी और ईएमआई पर 20% तक की छूट और ईएमआई लाभ शामिल हैं।*
इन ऑफर में ई-कॉमर्स श्रेणी में अमेजन, क्विक कॉमर्स में ब्लिंकिट और जेप्टो, इलेक्ट्रॉनिक्स में एलजी, सैमसंग, हायर और बॉश, लाइफस्टाइल में बरबेरी, बॉस, कोच और टोरी बर्च, होम फर्निशिंग में बोनिटो डिजाइन्स, वेकफिट और डैमर्रो, यात्रा श्रेणी में मेकमाईट्रिप, इक्सिगो और एयर इंडिया तथा मोबाइल श्रेणी में वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड शामिल हैं। इन प्रमुख ब्रांडों के अलावा एक्सिस बैंक ने विभिन्न श्रेणियों के कई अन्य बड़े ब्रांडों के साथ भी साझेदारी की है, ताकि ग्राहकों को त्योहारी खरीदारी पर कई तरह के लाभ मिल सकें।
एक्सिस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मुनीश शारदा ने कहा: “त्योहारी सीजन में होने वाले खर्च अब काफी सोच-समझकर किए जाने वाले फैसलों से तय होते हैं—चाहे वह नया घर खरीदना हो, गाड़ी अपग्रेड करना हो, निजी ज़रूरतें पूरी करना हो या फिर किसी बिजनेस में निवेश करना हो। एक्सिस बैंक में हमारा फोकस ग्राहकों को ऐसी सुविधा (फ्लेक्सिबिलिटी) और वैल्यू देना है जिससे वे अपने इन फैसलों को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा सकें। हमारे फेस्टिव ऑफर्स रिटेल और बिजनेस बैंकिंग दोनों में प्रतिस्पर्धी फाइनेंसिंग समाधान लेकर आते हैं, जिससे ग्राहकों को उन अवसरों का पूरा लाभ उठाने में मदद मिलती है जो उनके लिए वाकई मायने रखते हैं।”
एक्सिस बैंक की ग्रुप हैड – कार्ड्स, पेमेंट्स एंड वेल्थ मैनेजमेंट, अर्निका दीक्षित ने कहा: “ग्राहक अब यह उम्मीद करते हैं कि उनका कार्ड उनकी खर्च करने की आदतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप वास्तविक लाभ प्रदान करे। त्योहारी मौसम में, जब खर्च अलग-अलग ज़रूरतों और मौकों के हिसाब से बढ़ जाते हैं, तब प्रासंगिकता, विकल्प और लचीलापन और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। हमारा उद्देश्य त्योहारी और नियोजित खरीदारी को और अधिक फायदेमंद बनाना है, साथ ही ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के अनुसार अपनी कार्ड सेवाओं को लगातार सशक्त करना है। विस्तृत फेस्टिव ऑफर्स के ज़रिये हम ग्राहकों को उनके एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से और अधिक वैल्यू दिला रहे हैं, ताकि उनका खर्च उनके लिए और बेहतर परिणाम दे सके।”
