Thursday, November 5, 2026
Homeमध्यप्रदेशछपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त,...

छपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त, 36वीं बटालियन के DSP घायल

सिवनी/राकेश यादव संवाददाता/ छपारा नेशनल हाईवे-44 स्थित छपारा बाईपास चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बालाघाट 36वीं बटालियन के सरकारी पुलिस वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीएसपी विमलेश उईके को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसपी विमलेश उईके अपने गनमैन, चालक और एक आरक्षक के साथ सरकारी वाहन से जबलपुर से बालाघाट लौट रहे थे। इसी दौरान जबलपुर की ओर से पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने छपारा बाईपास चौराहे के पास पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर पलट गया। घटना के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डीएसपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल छपारा पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। पुलिस फरार ट्रक चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट