- त्योहारों की ऊर्जा से लेकर स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रेरित करने तक, यह कैंपेन एक्टिविटी ट्रैकिंग, कनेक्टिविटी और वेलनेस से जुड़े फीचर्स के ज़रिए स्मार्ट टेक्नोलॉजी को रोज़मर्रा की ज़िंदगी के और करीब लाता है।
मुंबई: हमारे देश में लोग त्योहारों को खूब उत्साह के साथ मनाते हैं, खरीदारी से लेकर परिवार के साथ जश्न मनाने और एक नई शुरुआत के वादे तक, वे अपने त्योहारों को खास बना लेना चाहते हैं। फास्टट्रैक स्मार्ट और टाइटन स्मार्ट ने अपने नए फेस्टिव कैंपेन में इसी ऊर्जा पर रोशनी डाली है। ये कैंपेन स्मार्टवॉच टेक्नोलॉजी को ग्राहकों के रोज़मर्रा के पलों, उनकी रूचि और दिनचर्या से जोड़ते हैं।
त्योहारों का सीज़न अपने साथ एक अलग ही उत्साह लेकर आता है, इन दिनों में हम एक द ूसरे के साथ मिलकर जश्न मनाते हैं, तो कभी अचानक ही कुछ प्लान बना लेते हैं, जीवन में कुछ नई शुरूआत करते हैं या अपने नए लक्ष्य तय करते हैं। तो हर तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए अपने नए कैंपेन में ब्राण्ड दो अलग-अलग कहानियां लेकर आया हैः फास्टट्रैक स्मार्ट उन युवाओं को लक्षित करता है जो सामाजिक रूप से सक्रिय हैं और ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हैं। यह उनकी ऊर्जा, गतिविधियों और सामाजिक अनुभवों पर रोशनी डालता है, जो उनके जश्न का हिस्सा बन जाते हैं। वहीं, टाइटन स्मार्ट 20 से 30 साल के युवाओं के लिए है, जो अपने पेशेवर लक्ष्यों के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत रुचियों और सेहत पर भी ध्यान दे रहे हैं।
त्योहारों के इस सीज़न ब्राण्ड की नई पहल पर बात करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड में स्मार्ट वियरेबल्स डिवीज़न के सीएसएमओ श्री श्रीनिवासन कृष्णमूर्ति ने कहा, “त्योहार लोगों, परंपराओं और उन पलों को एक साथ लाते हैं जो जीवन को सार्थक बनाते हैं। अपने फेस्टिव कैंपेन के ज़रिए, हम चाहते हैं कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी लोगों की असल ज़िंदगी से जुड़ी हुई लगे। फास्टट्रैक स्मार्ट त्योहारों के उत्साह और सामाजिक ऊर्जा का जश्न मनाता है, जबकि टाइटन स्मार्ट ग्राहकों को अपनी दिनचर्या में सेहत और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करता है। हमारा लक्ष्य स्मार्टवॉच को सिर्फ कनेक्टिविटी तक सीमित न रखकर, रोज़मर्रा की ज़िंदगी का उपयोगी साथी बनाना है।”
फास्टट्रैक स्मार्ट त्योहारों के सीज़न की ऊर्जा को जीवंत बनाता है। दिवाली से शुरू होने वाला कैंपेन ‘हैव अ स्मार्ट ब्लास्ट’ कैंपेन इसी उत्साह को आगे बढ़ाता है। इसमें खरीदारी के आनंद, त्योहारों के लिए कपड़े चुनना, दोस्तों से मिलना और परिवार के साथ समय बिताना जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। इस फेस्टिव रेंज में रिवोल्ट एक्सआर 1 प्रो (रु2,799), एक्सट्रीम एस(रु2,999) और जुपिटर आर3 प्रो (रु2,899) शामिल हैं। अमोल्ड डिस्प्ले, त्योहारों की थीम वाले कस्टमाइज़ किए जा सकने वाले वॉच फेस, ब्लूटुथ कॉलिंग, और हार्ट रेट, स्लीप एंड स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फिटनेस और वेलनेस फीचर्स के साथ, ये स्मार्टवॉचेज़ शानदार डिज़ाइन और रोज़मर्रा की उपयोगिता का बेहतरीन संयोजन लेकर आती हैं। ये युवाओं को त्योहारों की भागदौड़ के बीच भी एक-दूसरे से जुड़े रहने और अपनी गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद करती हैं।
टाइटन स्मार्ट का दिवाली कैंपेन ‘स्मार्ट बिगिनिंग्स – अ स्मार्टर स्टार्ट टू लिविंग बैटर’ नई शुरुआत की भावना पर आधारित है। यह ग्राहकों को अपने काम, व्यक्तिगत लक्ष्यों और रुचियों के साथ-साथ स्वस्थ और अधिक जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। टाइटन स्मार्ट के फेस्टिव कलेक्शन में मुख्य रूप से आईरा (रु6999-8499), ईवोक 2.0 (रु8499) और ईवोक एस (रु8999) शामिल हैं, जो स्मार्ट फीचर्स और रोज़मर्रा की सुविधा को एक साथ लाते हैं। ग्राहकों की दिनचर्या को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए इन कलेक्शन में ऐसे फीचर्स हैं जो कनेक्टिविटी, एक्टिविटी ट्रैकिंग और व्यक्तिगत सेहत में मदद करते हैं, जिससे तकनीक रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा बन जाती है।
त्योहारों के इस सीज़न, ग्राहक टाइटन स्मार्ट पर 30 फीसदी तक और फास्टट्रैक स्मार्ट पर 50 फीसदी तक की छूट के साथ हर पल को स्टाइल के साथ मना सकते हैं। यह फेस्टिव कलेक्शन टाइटन और फास्टट्रैक की वेबसाइट्स, टाइटन वर्ल्ड और फास्टट्रैक स्टोर्स, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, और अधिकृत वॉच एवं मोबाइल रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। तो ग्राहक अपने स्टाइल और जीवनशैली के अनुसार अपनी पसंद की स्मार्टवॉच चुन सकते हैं।
