अमेठी/ संपादक डॉ धर्मेंद्र तिवारी/ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में होने वाले लघु अश्वमेध यज्ञ के पहले दिन यज्ञ स्थल पर आयोजित देव पूजन के लिए बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। करीब तीन घंटे तक विधि विधान से चले देव पूजन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।

Rashtra jagran 251 kundiya gayatri mahayagya अमेठी में होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी बीते करीब एक साल से चल रही थी। यज्ञशाला से लेकर यहां की अनेकों व्यवस्थाओं को नया रूप देने के लिए क्षेत्र के हजारों लोग लगे रहे। मंगलवार की भव्य कलश यात्रा के बाद बुधवार को देव पूजन के साथ यज्ञ के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। देव पूजन के लिए अलग अलग क्षेत्रों का ब्लॉक वार वर्ग प्रकोष्ठ बनाया गया है।

गायत्री परिवार के सैकड़ों परिजन श्रद्धालुओं की हर सुविधा को ध्यान में रखकर अपने दायित्व निर्वहन में लगे हैं । देव पूजन के लिए शांतिकुंज से प्रज्ञा पुत्र नरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आई टोली ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। देव पूजन के लिए मंच पर काशी प्रसाद तिवारी,सुभाष शुक्ल , महेंद्र मिश्रा के साथ विशिष्ट लोगों ने पूजन किया , वहीं यज्ञ स्थल पर सप्त ऋषियों का पूजन भी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्पन्न हुआ। यज्ञशाला में प्रत्येक कुंड पर भी मुख्य यजमान के द्वारा पूजन किया गया।

देवपूजन के साथ सप्तक्रांति प्रधान कार्यकर्ता गोष्ठी एवं शाम को युगसंगीत प्रवचन एवं कथा सम्पन्न हुई। युवा समन्वयक डॉ प्रवीण सिंह दीपक ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव ने धरती पर स्वर्ग के अवतरण और मनुष्य के देवत्व का जो सपना देखा था,आज अमेठी उसे साकार करने में लगी है। अमेठी वासियों के लिए ये सौभाग्य है ,अमेठी के साथ समूचे प्रदेश से लोग आ रहे हैं। कार्यक्रम में राज करन सिंह, अवधेश सिंह, लाल बिहारी सिंह, राकेश सिंह, कैलाश नारायण तिवारी, प्रखर सक्सेना,प्रेम नारायण गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।



