भोपाल/भिवंडी – प्रमुख एफएमसीजी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में अपने पहले वर्टिकल स्टोरेज वेयरहाउस का उद्घाटन किया है। यह नया वेयरहाउस कंपनी की भविष्य के लिए तैयार, स्मार्ट और टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
2.84 लाख वर्ग फुट में फैले इस वेयरहाउस में 3,200 से अधिक पैलेट पोजीशंस हैं और यह G+6 हाई डेंसिटी वर्टिकल रैकिंग सिस्टम से लैस है। यह वेयरहाउस महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख बाजारों के लिए ‘मदर हब’ की भूमिका निभाएगा।
GCPL के हेड – प्रोडक्ट सप्लाई ऑर्गनाइजेशन (इंडिया एंड सार्क), सौरभ झावर ने कहा,
“यह वेयरहाउस हमारे ऑपरेशनल उत्कृष्टता, डिजिटल इंटीग्रेशन और सस्टेनेबिलिटी के प्रति कमिटमेंट का प्रतीक है। इससे हम उपभोक्ताओं को पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा दे पाएंगे।”
प्रमुख विशेषताएं:
- एंगुलर डॉक और डॉक लेवलर्स जैसे अत्याधुनिक मशीनीकरण से 60,000+ केस की दैनिक प्रोसेसिंग संभव।
- AI-ML आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम, IR फायर अलार्म, तापमान व गैस सेंसर, और केंद्रीय कंट्रोल सेंटर जैसी सुरक्षा सुविधाएं।
- VR-बेस्ड ट्रेनिंग सेफ्टी मॉड्यूल, जो ग्राउंड स्टाफ को इमर्सिव लर्निंग प्रदान करता है।
यह वेयरहाउस GCPL की ‘गुड एंड ग्रीन’ प्रतिबद्धताओं को और सशक्त करता है। भंडारण घनत्व को बढ़ाकर, संचालन को स्वचालित बनाकर और लॉजिस्टिक्स दूरी को घटाकर यह सुविधा कार्बन उत्सर्जन में कमी और संसाधन दक्षता में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।
मार्च 2025 में GCPL ने तमिलनाडु में अपनी पहली पूरी तरह से एकीकृत ग्रीनफील्ड प्लांट की भी शुरुआत की थी। अब इस वेयरहाउस के जुड़ने से GCPL का राष्ट्रीय वितरण नेटवर्क और अधिक मजबूत हुआ है।
