मुंबई: भारत के सबसे पसंदीदा घड़ी ब्रांड सोनाटा ने अक्षय तृतीया के खास मौके पर पेश किया है ‘सोनाटा गोल्ड’ कलेक्शन, जो सोने के प्रति आपके लगाव को एक नई पहचान देता है। यह कलेक्शन आकर्षक 22 कैरेट गोल्ड पीस के साथ आधुनिक कारीगरी का बेहतरीन मिश्रण है, जो आपकी घड़ी को सिर्फ एक टाइमपीस नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बना देता है।
अक्षय तृतीया, जो समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है, के अवसर पर सोनाटा गोल्ड कलेक्शन पेश किया गया है, जो सोने के उपहारों को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करता है। इस कलेक्शन की हर घड़ी में 0.15 ग्राम का 22 कैरेट तनिष्क गोल्ड कॉइन डायल में मौजूद है, जो कारीगरी और डिज़ाइन का बेहतरीन मेल है।
सोनाटा गोल्ड कलेक्शन खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिन्हें डिटेलिंग और बारीक कारीगरी पसंद है। इन घड़ियों का स्लीक केस डिज़ाइन, गोल्ड कॉइन से सुसज्जित लैकर्ड हाई-पॉलिश ब्लैक डायल और असली लैदर का स्ट्रैप इसे बेहद आकर्षक और प्रीमियम बनाता है।
सोनाटा के ब्रांड हेड श्री प्रतीक गुप्ता ने कहा, “सोनाटा गोल्ड सिर्फ एक घड़ी नहीं, बल्कि एक अनुभव है। हम चाहते थे कि यह कलेक्शन न केवल प्रीमियम हो, बल्कि स्टाइलिश भी हो। यह घड़ियाँ उन लोगों के लिए हैं, जो डिज़ाइन को महत्व देते हैं—यह आपके और आपके प्रियजनों के लिए सोने की सशक्त अभिव्यक्ति है।”
इस कलेक्शन में पुरुषों और महिलाओं के लिए डिज़ाइन किए गए दो शानदार वेरिएंट्स हैं, जिनकी कीमत ₹5695 से ₹5995 के बीच है। तो इस अक्षय तृतीया पर सोनाटा गोल्ड कलेक्शन एक बेहतरीन उपहार साबित हो सकता है, चाहे आप इसे खुद के लिए खरीदें या अपने किसी प्रियजन को तोहफे में दें। यह कलेक्शन www.sonatawatches.in, अधिकृत रिटेलर्स, टाइटन वर्ल्ड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।


