P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAdvenger: भावना डेहरिया ने TEDx मंच से गढ़ा नया शब्द "एडवेंजर", जहाँ...

Advenger: भावना डेहरिया ने TEDx मंच से गढ़ा नया शब्द “एडवेंजर”, जहाँ रोमांच और खतरा चलते हैं साथ-साथ

गुना (राघोगढ़): मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध पर्वतारोही और विक्रम पुरस्कार विजेता भावना डेहरिया ने शनिवार को राघोगढ़ स्थित जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (JUET) में आयोजित TEDx कार्यक्रम में शिरकत की और एक अनोखा शब्द दुनिया के सामने रखा — “एडवेंजर”।

भावना ने अपनी बात रखते हुए कहा, “एडवेंजर वह होता है जहाँ एडवेंचर यानी रोमांच और डेंजर यानी खतरा दोनों साथ चलते हैं। यह शब्द मेरी पर्वतारोहण यात्रा की उपज है और उन सभी लोगों को समर्पित है जो अपने सपनों के लिए जोखिम उठाने से नहीं डरते।”

कार्यक्रम की थीम “रेजोनेंस” पर बोलते हुए उन्होंने माउंट एवरेस्ट (2019) फतह करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मबल और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा है।

भावना ने JUET टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के मंच युवाओं को सोचने, समझने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

गौरतलब है कि भावना डेहरिया को हाल ही में विक्रम पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। यह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा साहसिक खेलों के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च राज्य स्तरीय खेल सम्मान है, जिसे पाने वाली वह राज्य की पहली महिला बनीं हैं।

उनकी यह उपलब्धि न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश की बेटियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट