मुंबई: इस मदर्स डे, टाइटन वर्ल्ड एक अनोखे अंदाज़ में मातृत्व का जश्न मनाने के लिए तैयार है। कंपनी देश भर के 163 से अधिक स्टोर्स में 10 और 11 मई को एक विशेष परफ्यूम मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन कर रही है, जहां ग्राहक अपनी मां के लिए या उनके साथ मिलकर एक पर्सनलाइज़्ड परफ्यूम तैयार कर सकते हैं।
इस आयोजन का मकसद सिर्फ उपहार देना नहीं, बल्कि मां-बेटे या मां-बेटी के रिश्ते को और गहरा करना है। ग्राहक असेंशियल ऑयल्स के चयनित मिश्रण से एक 50 एमएल की खुशबू खुद बना सकते हैं, जो न सिर्फ एक यादगार तोहफा होगी, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव भी।
टाइटन कंपनी लिमिटेड के वॉचेज़ एंड वियरेबल्स विभाग के उपाध्यक्ष और चीफ़ सेल्स एंड मार्केटिंग अधिकारी श्री राहुल शुक्ला ने कहा, “हम ऐसे खास रिश्तों का जश्न मनाने में विश्वास रखते हैं, जो ज़िंदगी में सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं। यह परफ्यूम मेकिंग अनुभव उपभोक्ताओं को एक दिल से जुड़ा, व्यक्तिगत और यादगार पल देगा।”
स्टोर्स में बनाए गए विशेष ज़ोन में विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे जो ग्राहकों को सही फ्रैगरेन्स प्रोफाइल चुनने और उन्हें मिलाकर एक यूनिक परफ्यूम बनाने में मदद करेंगे। इस परफ्यूम को एक प्रीमियम बोतल में पैक किया जाएगा, जिससे यह मदर्स डे का एक खास तोहफा बन जाएगा।
टाइटन की यह पहल न केवल एक क्रिएटिव और इमोशनल एक्टिविटी है, बल्कि ब्रांड की उस सोच को भी दर्शाती है जो उपभोक्ताओं को खरीददारी से आगे बढ़कर अनुभव देना चाहती है।
इस खास आयोजन का आनंद लेने के लिए ग्राहक मालवीय नगर समेत देश के प्रमुख टाइटन वर्ल्ड स्टोर्स पर जा सकते हैं।


