Tuesday, November 3, 2026
Homeव्यापारएलुमिनियम और स्टील वैश्विक व्यापार युद्ध के केंद्र में, भारत बनेगा एलुमिनियम...

एलुमिनियम और स्टील वैश्विक व्यापार युद्ध के केंद्र में, भारत बनेगा एलुमिनियम का वैश्विक हब: अनिल अग्रवाल

मुंबई: वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल ने वैश्विक व्यापार पर मंडरा रहे संकटों के बीच एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि स्टील और एलुमिनियम जैसी रणनीतिक धातुएं अब अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के केंद्र में आ चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका ने इन धातुओं के आयात पर 25% टैरिफ लागू कर दिया है, जिससे कनाडा और मैक्सिको जैसे पारंपरिक सहयोगी भी प्रभावित हुए हैं।

एलुमिनियम का भविष्य उज्ज्वल
अनिल अग्रवाल ने कहा कि एलुमिनियम और स्टील दोनों आधुनिक ढांचे की बुनियाद हैं — चाहे वह हवाई अड्डे हों, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, आवास, वाहन या मोबाइल उपकरण। लेकिन एलुमिनियम की हल्की और 100% पुनर्चक्रण योग्य प्रकृति इसे आने वाले समय में स्टील से भी अधिक महत्वपूर्ण बना देगी।

नीतिगत समर्थन की आवश्यकता
उन्होंने सरकार द्वारा स्टील पर 12% सेफगार्ड ड्यूटी लगाए जाने का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इसी तरह की सुरक्षा एलुमिनियम उद्योग को भी दी जानी चाहिए, ताकि सस्ते आयात से घरेलू उद्योगों को बचाया जा सके।

भारत के पास अवसर
“भारत के पास विशाल बॉक्साइट भंडार हैं। यदि सही नीतियों और रणनीतिक निवेश के साथ हम आगे बढ़ें, तो न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि भारत को एलुमिनियम का वैश्विक केंद्र भी बना सकते हैं,” श्री अग्रवाल ने कहा।

चेतावनी भी दी
उन्होंने आगाह किया कि व्यापार युद्ध के चलते वैश्विक उत्पादक अब उभरते हुए बाजारों में सस्ते दामों पर माल बेचने की कोशिश करेंगे। ऐसे में भारत को अपने उद्योग हितों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट