गुड़गांव : माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के प्रमुख संगठन माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क (एमएफआईएन) ने अपने 16वें वार्षिक आम सभा (AGM) के दौरान नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की घोषणा की। विनीत छतरी को एमएफआईएन का अध्यक्ष और दिव्यज्योति पटनायक को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विनीत छतरी फिलहाल स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं, जबकि दिव्यज्योति पटनायक अन्नपूर्णा माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
इस दौरान एमएफआईएन बोर्ड में तीन नए सदस्य भी शामिल हुए:
- भास्कर बाबू रामचंद्रन, एमडी और सीईओ, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
- कृष्णदास बी. नायर, ईवीपी और बिजनेस हेड – माइक्रोफाइनेंस, एक्सिस बैंक
- ज्ञान मोहन, निदेशक और सीईओ, आदि चित्रगुप्त फाइनेंस
संगठन ने दो नए स्वतंत्र निदेशकों को भी नामित किया:
- वीणा मनकर, संस्थापक और निदेशक, स्वाधार फिनएक्सेस
- सौरभ सिन्हा, पूर्व कार्यकारी निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई)
एमएफआईएन ने बोर्ड से विदा ले रहे सदस्यों – अभिषेक कुमार, अंकुश गोलेछा, और जॉर्ज के. जॉन – के योगदान के लिए आभार जताया।
नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत छतरी ने कहा, “माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के इस निर्णायक दौर में नेतृत्व संभालना एक सम्मान है। यह उद्योग लगातार सकारात्मक प्रभाव और उद्देश्य को सिद्ध करता आया है। आने वाले समय में हम वित्तीय समावेशन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।”
उपाध्यक्ष दिव्यज्योति पटनायक ने कहा, “माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र महिलाओं और वंचित तबकों के जीवन में परिवर्तन का वाहक है। मेरा लक्ष्य इस प्रभाव को और गहरा करना है।”
एमएफआईएन के सीईओ डॉ. आलोक मिश्रा ने नए नेतृत्व का स्वागत करते हुए कहा, “हमारे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिम्मेदार वित्तीय सेवाओं और समावेशी विकास को मजबूती देंगे।”


