P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपर्यटन को बढ़ावा देने ग्वालियर और इंदौर में होंगे रीजनल कॉन्क्लेव

पर्यटन को बढ़ावा देने ग्वालियर और इंदौर में होंगे रीजनल कॉन्क्लेव

11 से 13 अक्टूबर तक भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (एम.पी.टी.एम) का आयोजन किया जाएगा। 12-13 अगस्त को ग्वालियर और 20-21 सितम्बर को इंदौर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होगा।

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 11 से 13 अक्टूबर तक भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (एम.पी.टी.एम) Madhya Pradesh Travel Mart का आयोजन किया जाएगा। इस उद्देश्य से प्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों जैसे होटल मालिकों, रिसोर्ट मालिक, परिवहन ऑपरेटरों, ट्रैवल टूर ऑपरेटरों को अपने पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यावसायिक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इसकी पूर्व तैयारियों के रूप में 12-13 अगस्त को ग्वालियर और 20-21 सितम्बर को इंदौर में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन होगा।

प्रदेश में जारी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव, मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट की पूर्व तैयारियों के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा ‍कि प्रदेश के प्रमुख झरनों और मंदसौर के धर्मराजेश्वर जैसी विलक्षणता लिए स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागपंचमी के संदर्भ में महाकालेश्वर मंदिर की महिमा और पचमढ़ी स्थित नागद्वारी के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्रवासियों में विद्यमान आस्था के संबंध में चर्चा की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट