Sunday, August 3, 2025
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी में 3 अगस्त को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन, शिवभक्तों से...

कटनी में 3 अगस्त को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन, शिवभक्तों से शामिल होने की अपील

कटनी। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, कटनी, 3 अगस्त 2025, रविवार को एक विशाल पैदल कांवड़ यात्रा का आयोजन कर रहा है। सभी शिवभक्तों से इस पुनीत अवसर पर शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की गई है।यह यात्रा सुबह 7 बजे बागेश्वर धाम आश्रम, कटनी से शुरू होगी। कांवड़िए पवित्र नर्मदा जल लेकर चलेंगे और इसे जागेश्वर धाम, कन्हवारा होते हुए नीलकंठेश्वर धाम में भगवान शिव को अर्पित करेंगे।आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रावण मास में शिवभक्तों को पुण्यलाभ दिलाना और समाज में धार्मिक एकता का संदेश देना है।सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध है कि इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य अर्जित करें। *अपीलकर्ता: शैलेश कन्हैया तिवारी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा कटनी* *निवेदक: बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, कटनी* *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:* *राकेश मिश्रा: 7470711511* *अशोक पांडेय: 9613949494* *दिनेश दुबे: 7828791345*

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट