P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedकैमोर और विजयराघवगढ़ नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन 8 को

कैमोर और विजयराघवगढ़ नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन 8 को

कटनी सौरभ श्रीवास्तव – कैमोर एवं विजयराघवगढ़ नगर परिषदों में इस्तीफे के बाद रिक्त हुये अध्यक्ष पदों के निर्वाचन शुक्रवार 8 अगस्त को किया जाएगा। निर्वाचन इन नगर परिषदों के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने नगर परिषद कैमोर में निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री महेश मंडलोई को बनाया गया है। वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ के लिए पीठासीन अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया होंगी। कलेक्टर श्री यादव ने आदेश में संबंधित पीठासीन अधिकारियों को पूरी चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराकर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कैमोर और विजयराघवगढ़ नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सभी निर्वाचित पार्षदों को व्यक्तिगत रूप से नोटिस और आदेश की प्रतियां तामील करने, पावती प्राप्त करने और संबंधित परिषद के नोटिस बोर्ड पर एक प्रति प्रदर्शित करने का निर्देश भी दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट