विजयराघवगढ़। (सौरभ श्रीवास्तव )विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब विजयराघवगढ़ और कैमोर नगर परिषदों में भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी राजेश्वरी दुबे और पलक गौवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। ढाई साल बाद हुई इस प्रक्रिया में समय सीमा तक केवल भाजपा उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया।कैमोर में संयुक्त कलेक्टर महेश मंडलोई और विजयराघवगढ़ में संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने फॉर्म की जांच के बाद दोनों को निर्वाचित घोषित कर प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर विधायक संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।विधायक संजय पाठक ने इस विजय को क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन को समर्पित किया। उन्होंने सभी पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।गौरतलब है कि कांग्रेस इन दोनों परिषदों में प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई, जैसा कि ढाई साल पहले अन्य परिषद, जिला पंचायत और जनपद पंचायत चुनाव में भी हुआ था। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही।
दोनों नगर परिषदों में भाजपा का परचम, राजेश्वरी दुबे और पलक गौवर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित विजयराघवगढ़/कैमोर में कांग्रेस नहीं उतार पाई प्रत्याशी
सम्बंधित ख़बरें


