P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedबाजार बैठकी वसूली हेतु अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र प्रभारी अधिकारी नियुक्त निगमायुक्त ...

बाजार बैठकी वसूली हेतु अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र प्रभारी अधिकारी नियुक्त निगमायुक्त दुबे ने जारी किया आदेश

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव)-निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने नगर निगम सीमांतर्गत संपूर्ण क्षेत्र में बाजार बैठकी वसूली हेतु मानेन्द्र सिंह, अतिकमण प्रभारी को प्रभारी अधिकारी बनाते हुए वसूली की कार्यवाही हेतु दो अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि शासन निर्देशानुसार एवं नगर निगम के सम्मिलन प्रस्ताव में पारित संकल्प अनुसार नगर निगम सीमांतर्गत हांथ ठेला,फेरी वाले, रेहड़ी वालों से पंजीयन, वार्षिक, अर्द्धवार्षिक बाजार बैठकी शुल्क वसूल कर निगम कोष में जमा कराये जाने हेतु आदेशित किया गया था । किन्तु नियमित वसूली नहीं होने से निकाय की आय में अपेक्षा अनुरूप वृद्धि नहीं पाये जाने पर निगमायुक्त श्री दुबे ने एक आदेश जारी कर अतिकमण प्रभारी श्री सिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही राकेश रजक स्थायीकर्मी व देवेन्द्र बाजपेयी फिक्स वेतन कर्मचारी के साथ अतिक्रमण टीम में संलग्न कर्मचारियों का सहयोग लेते हुये प्रतिदिन निर्धारित दरों से हांथ ठेला, फेरी वाले, रेहड़ी वालों से पंजीयन ,वार्षिक ,अर्द्धवार्षिक बाजार बैठकी शुल्क शत-प्रतिशत वसूल कर निगम कोष में जमा करने हेतु निर्देशित किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट