कटनी( बहोरीबंद) सौरभ श्रीवास्तव- थाना बहोरीबंद में चोरी के संदेही संतोष लोधी के साथ कथित मारपीट के आरोप में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। मामले में ASI अजय सिंह एवं आरक्षक 447 धीरज तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, दोनों पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) स्लीमनाबाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की departmental कार्यवाही तय की जाएगी।
थाना बहोरीबंद में मारपीट के आरोप पर ASI व आरक्षक लाइन अटैच
सम्बंधित ख़बरें


