P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहोरीबंद नगर कार्यकारणी की हुई घोषणा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहोरीबंद नगर कार्यकारणी की हुई घोषणा

कटनी /बहोरीबंद (सौरभ श्रीवास्तव) विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहोरीबंद नगर इकाई की घोषणा रानी दुर्गावती महाविद्यालय बहोरीबंद में हुई। आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ तत्पश्चात आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप आर एस एस से जिला पर्यावरण प्रमुख श्री धनेश रिले जी के द्वारा पर्यावरण एवं उसके संरक्षण में संगठन और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि के रूप में अभाविप कटनी से जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी जी एवं कटनी नगर मंत्री संजय कुशवाहा जी के द्वारा विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली एवं अपने स्थापना काल से ही छात्रहितों में संघर्षरत रहते हुए आज वर्तमान में छात्रहित सर्वोपरि के ध्येय को चरितार्थ करते हुए कार्य कर रही है पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात् जिला संयोजक श्री ऋषभ त्रिपाठी जी द्वारा नगर अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें शिक्षक राकेश विश्वकर्मा जी को पुनः अध्यक्ष के रूप में दायित्व मिला एवं नगर मंत्री हेतु संस्कार बाजपेई जी का पुनः दायित्व निर्वहन करने का अवसर मिला। समस्त कार्यकारणी इस प्रकार है नगर उपाध्यक्ष महेंद्र राय जी , रामकुमार पटेल जी , अर्जुन पटेल जी , सहमंत्री गजराज पटेल आयुष विश्वकर्मा देव गुप्ता लक्ष्य सोनी संस्कार जैन , नगर कोषाध्यक्ष प्रिंस बर्मन , नगर कार्यालय मंत्री अनुराग पटेल , नगर एस एफ डी प्रमुख सौरभ बंसल , राम यादव नगर एस एफ एस प्रमुख नीलेश दुबे , राजदीप शर्मा , नगर सोशल मीडिया प्रमुख विमल दीवान , नगर राष्ट्रीय कलामंच प्रमुख रचना गुप्ता , पूजा गुप्ता नगर तकनीकी कार्य प्रमुख दीपांशु बर्मन , अभिषेक पटेल नगर स्टडी सर्किल प्रमुख यश नामदेव , अरुण लोधी , नगर महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख , कुनाल तांतुवे , कमल दीवान , नगर विद्यालयीन कार्य प्रमुख , अभिनय तिवारी , धनंजय रत्नम , अभय तिवारी नगर क्रीड़ा प्रमुख आदर्श गुप्ता कृष बर्मन , एन एस एस प्रमुख आकांक्षा राजपूत , नगर कार्यकारणी सदस्य वेदांश गुप्ता , रोहित बर्मन , सुमित बर्मन , राघव तिवारी , नमन गुप्ता , भूपेंद्र ठाकुर , लखन यादव , विवेक ठाकुर , अंकित दीवान को दायित्व मिला। कार्यक्रम का सफल संचालन सहमंत्री संस्कार जैन द्वारा किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट