भोपाल। राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए ‘वोट चोरी’ VoteChorAbhiyan विरोधी अभियान को अब मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर में चलाएगी। इसकी जानकारी बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रमुख प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।
प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि 14 अगस्त से “हम चोर चोर गद्दी छोड़” कैंडल लाइट मार्च का आयोजन किया जाएगा, जो ब्लॉक, मंडल एवं जिला स्तर पर होगा। इसके बाद 22 अगस्त से 7 सितंबर तक विशाल वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के तीसरे चरण में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें देशभर में 5 करोड़ से अधिक लोगों का लक्ष्य रखा गया है।
कांग्रेस का कहना है कि यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की है जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है और साफ-सुथरी वोटर लिस्ट व पारदर्शी चुनाव चाहता है।


