राणापुर/नावेद रजा/ खबर डिजिटल। मुस्लिम धर्मगुरु खानकाह-ए-अशरफ़िया, सरकार-ए-बुरहानपुर के सज्जादानशीन हज़रत अहमद अशरफ़ साहब मंगलवार को अपने मुरीदों और अनुयायियों के बीच रानापुर पहुचे। हज़रत ने अपने मुरीदों और अनुयायियों को “हर घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि भारत हमारी साझा विरासत और अल्लाह की दी हुई नेमत है, जिसकी हिफ़ाज़त करना हर नागरिक का फ़र्ज़ है। देशभर में चल रहे “हर घर तिरंगा” मुहिम के तहत सभी को चाहिए कि 15 अगस्त से पहले अपने घरो और दुकानो पर तिरंगा लहराएँ।
MP Congress Live | कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, दिग्गज नेता कर रहे PC
सज्जादानशीन साहब ने तिरंगे के तीनों रंगों का संदेश समझाते हुए कहा केसरिया रंग कुर्बानी और बहादुरी की याद दिलाता है। सफ़ेद रंग अमन और सच्चाई का प्रतीक है। हरा रंग तरक़्क़ी और सब्र का पैग़ाम देता है। उन्होंने मुरीदों से अपील की कि वे अपने बच्चों को भी तिरंगे की अहमियत समझाएँ और मुल्क की एकता, अमन और भाईचारे को मज़बूत करने में अपना योगदान दें। अंत में उन्होंने मुल्क की सलामती, मोहब्बत और एकता के लिए दुआ की और कहा, “तिरंगे की शान हमेशा बुलंद रहनी चाहिए, यह ईमान और वफ़ा का सबूत है।


