भोपाल/ खबर डिजिटल/ लकी नेगी/ सिटी केयर हॉस्पिटल भोपाल का संचालन अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। अस्पताल के खिलाफ लापरवाही की शिकायत मिलने और नोटिस का जवाब न देने पर भोपाल सीएमएचओ द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय की टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया, इस दौरान अस्पताल संचालित पाया गया।
अस्पताल के संचालक रईस खान निरीक्षण दल का सामना करने से कतराते रहे। निरीक्षण दल को आईसीयू में एक्सपायरी डेट की सामग्री प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से मृतक मरीज के इलाज संबंधी सभी दस्तावेज मंगाए गए हैं। इलाज में लापरवाही पाए जाने, नोटिस का जवाब न देने या जवाब असमाधानकारक होने पर कार्रवाई की जाएगी।
उज्जैन में शिवसेना (UBT) का जलसत्याग्रह
प्रदेश की गोचर भूमि, मठ-मंदिर, मुक्ति धाम व शासकीय विद्यालयों की भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने एवं मां शिप्रा के शुद्धिकरण की मांग को लेकर शिवसेना ने उज्जैन में जन आंदोलन प्रदर्शन किया। यह जलसत्याग्रह लगभग 4 घंटे तक चला।
स्थानीय एसडीएम द्वारा मध्यस्थता करने पर शिवसेना के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा। शिवसेना कार्यकारिणी राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़ ने ज्ञापन का वाचन किया, जिसके बाद सत्याग्रह को विराम दिया गया।


