Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशबड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग, CM...

बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का अद्भुत रंग, CM मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश खेल विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के बड़े तालाब में देशभक्ति से ओत-प्रोत विशाल जल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 अगस्त 2025 की सुबह 9:30 बजे प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। मध्यप्रदेश खेल विभाग ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे इस अनोखे आयोजन का हिस्सा बनकर देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करें।
बड़े तालाब की लहरों के बीच दिखेगा देशभक्ति का रंग
तिरंगा यात्रा में 50 से अधिक बोट बड़े तालाब की लहरों पर तिरंगे के साथ देशभक्ति का अद्वितीय संदेश देंगी। 100 से अधिक वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे और विभिन्न स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ के माध्यम से देशभक्ति की अद्भुत मिसाल पेश करेंगे।
यह कार्यक्रम न केवल राजधानीवासियों के लिए एक रोमांचक और प्रेरणादायक अनुभव होगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रप्रेम, एकता और समर्पण का संदेश भी देगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट