P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedकुठला और इंदिरा नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया...

कुठला और इंदिरा नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया धवजा रोहण

कटनी, (सौरभ श्रीवास्तव )15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाल गंगाधर तिलक वार्ड की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने शासकीय हाई स्कूल और प्राइमरी स्कूल कुठला, संजीवनी हॉस्पिटल इंदिरा नगर, और इंदिरा नगर के आंगनबाड़ी केंद्र सामुदायिक भवन के सामने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वार्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमें विभिन्न नृत्य और गीतों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रकट किया गया। बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उपहार स्वरूप पारितोषिक भी वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, बच्चे, और नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने इस अवसर पर वार्डवासियों से एकजुट होकर देश की उन्नति में योगदान देने की अपील की और सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट