P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, छिंदवाड़ा में...

MP में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, छिंदवाड़ा में अनोखे अंदाज में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भोपाल/ खबर डिजिटल/ किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने छिंदवाड़ा में अनोखे अंदाज में विरोध जताया है। आंदोलन के दौरान कलेक्टर नहीं मिले तो कांग्रेसियों ने कुत्ते के गले में ज्ञापन बांध दिया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किसान आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सांसद नकुलनाथ और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। यूरिया की कमी और किसानों से जुड़े अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर आंदोलनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सभा स्थल से रैली निकालते हुए बड़ी संख्या में किसान जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए।

किसानों की मांग थी कि उनका ज्ञापन सीधे कलेक्टर को सौंपा जाए। लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद जब कलेक्टर वहां नहीं पहुंचे, तो आक्रोशित किसानों ने अनोखे अंदाज़ में विरोध जताया। उन्होंने एक कुत्ते के गले में ज्ञापन लटकाकर उसे प्रतीकात्मक रूप से कलेक्टर को सौंप दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट