P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतबिहार को मिली एक और सौगात; देश के सबसे चौड़े पुल का...

बिहार को मिली एक और सौगात; देश के सबसे चौड़े पुल का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

बिहार/ खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल 22 अगस्त को का उद्घाटन करेंगे। यह देश का सबसे चौड़ा पुल होगा। इस पुल के बनने से उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरी कम होगी। साथ ही इस पुल से एक साथ अधिक संख्या में वाहन एक तरफ से दूसरी तरफ गुजर सकेंगे, जिससे जाम की समस्या में कमी आएगी। यह पुल पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बनाया गया है।

इस पुल के शुरू होने से उत्तर बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और सीतामढ़ी जैसे जिलों का राजधानी पटना से सीधा संपर्क होगा। मिली जानकारी के मुताबिक यह पुल आधुनिक एक्सपैंशन केबल तकनीक से बना है, जिसके नीचे से बड़े पानी जहाज गुजर सकेंगे। एप्रोच रोड सहित पुल की कुल लंबाई 8.150 किमी और मुख्य पुल की लंबाई 1.865 किमी है। इस पर कुल 1871 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट