उज्जैन/ खबर डिजिटल/ जर्मनी से उद्योग की संभावनाएं तलाशने आये प्रतिनिधि मंडल ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि, उनको उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान एक अलग ऊर्जा की अनुभूति हुई और श्री महाकालेश्वर भगवान के समक्ष उनको एक जुड़ाव व शांति का अनुभव हुआ. उन्होने कहा कि, भारत को वह अपने दूसरे घर के रूप में देखते है।
ज्ञात हो कि, नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जर्मनी यात्रा तथा भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हुए एमओयू के चलते द्विपक्षीय सहयोग को नए आयाम दिए जा रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के आने का उद्देश्य यह है कि, वे संभावनाएं तलाशेंगे कि, यहां हो रहे इनोवेशन, रिसर्च व डेवलमेंट में वे क्या मदद कर सकते हैं।


