P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरकटनी से बड़ी खबरशराब ठेकेदार मंचू असाटी पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों को...

कटनी से बड़ी खबरशराब ठेकेदार मंचू असाटी पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों को कार से कुचलने का आरोप

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव )सूत्रों के अनुसार स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर में मंगलवार रात शराब ठेकेदार मंचू असाटी और उसके गुर्गों की दबंगई से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से चल रही अवैध शराब की पैकारी का विरोध करने पर ठेकेदार ने कार से कई ग्रामीणों को कुचल दिया। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि घटना के समय ठेकेदार के वाहन में देसी शराब की पेटियां भरी हुई थीं, जिन्हें आसपास के गाँवों में बेचा जाना था। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद पैकारी पर रोक नहीं लगाई गई और पुलिस की नाक के नीचे यह कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है।सूचना मिलने पर स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच की बात कह रही है, लेकिन ग्रामीणों में पुलिस के रवैये को लेकर गहरी नाराजगी है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक ठेकेदार मंचू असाटी और उसके गुर्गों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि पैकारी के इस जाल ने गाँव की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेल दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट