P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमौसम अपडेट: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

मौसम अपडेट: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट!

मौसम अपडेट

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में एक भार फिर भारी बारिश का अलर्ट (Heavy rain alert) जारी है। मौसम विभाग के अनुसार IMD ने आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्यप्रदेश Madhya Pradesh के बारिश प्रभावित जिले – छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मंडला शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। 23 अगस्त तक राज्य में बारिश की संभावना है।

आज का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश – मौसम विज्ञानियों के अनुसार ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र IMD के वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका नलिया, वल्लभ विद्यानगर, बैतूल, मंडला, संबलपुर, चांदबाली से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अतिरिक्त विदर्भ पर विरूपक हवाओं का क्षेत्र (शियर जोन) मौजूद है।

मध्यप्रदेश मानसून अपडेट – बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बड़ी तेजी से आगे बढ़ने के साथ कमजोर भी पड़ गया है। वर्तमान में यह हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में मौजूद है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की तरफ चले जाने की संभावना है। इस वजह से पूर्वी एवं उत्तरी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

आज का मौसम अपडेट मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा हो रही है। राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार की दोपहर में कुछ इलाकों में तेज भारी हुई। साथ ही भोपाल के आसपास के क्षेत्रों में हल्की रिमछिम बारिश दिन भर होती रही। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा। वहीं इस बारिश से कई किसानों को भी भारी नुकसान मिला है। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिला प्रशासन को जलमग्न इलाकों में राहत पहुचाने के निर्देश दिये हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट