P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम हेतु निगमायुक्त दुबे...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम हेतु निगमायुक्त दुबे ने निगम अधिकारियों को सौंपे दायित्व

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) – मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव,मध्यप्रदेश शासन का विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा में भ्रमण कार्यक्रम 23 अगस्त शनिवार को प्रस्तावित है।नगरपालिक निगम को सौपी गई कार्य व्यवस्थाओं को समय में पूर्ण कराये जाने हेतु निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने आदेश जारी कर अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। श्री दुबे द्वारा जारी आदेश अनुसार नगर निगम से संबंधित कार्य व्यवस्थाओं की चेकलिस्ट बनाकर समय पर अपने निर्देशन में पूर्ण कराने का दायित्व प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक एवं प्रभारी सहायक यंत्री आदेश जैन को सौंपा है। इसी क्रम में हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक पहुँच मार्ग के सभी गड्ढों की मरम्मत हेतु प्रभारी सहायक यंत्री अनिल जायसवाल को तथा हेलीपेड में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था हेतु मृदुल श्रीवास्तव प्रभारी फायर नियंत्रण अधिकारी को दायित्व सौंपा है। वहीं हेलीपेड ,कार्यक्रम स्थल व मुख्य मार्गों में विशेष साफ-सफाई,चूने से रेखांकन,कीटनाशक छिड़काव,आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य प्रभारी संजय सोनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है। इसी तरह हैलीपैड पहुँच मार्ग एवं मुख्य मार्गों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, डिवाइडर साफ-सफाई,रंगाई- पुताई,अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के साथ नगरपालिक निगम कटनी से संबंधित योजनाओं आदि जानकारी का फोल्डर तैयार करने का दायित्व विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए सभी व्यवस्थाओं का समय-सीमा में पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट