Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरBreaking: प्रेमी के घर से युवती ने लगाई छलांग, तारों में फंसने...

Breaking: प्रेमी के घर से युवती ने लगाई छलांग, तारों में फंसने से बची जान

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खरगोन की रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी के तीन मंजिला मकान से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह नीचे जाते समय तारों में फंस गई और उसकी जान बच गई, हालांकि हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। यह घटना सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विवाद से छलांग तक की पूरी कहानी

युवती अपने प्रेमी आवेश के घर पहुंची थी। यहां दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। युवती का आरोप है कि आवेश ने उसे धोखा देकर दूसरी युवती से शादी कर ली। जब उसने हंगामा किया तो आवेश ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर मारपीट की।

इसके बाद युवती ने आवेश का हाथ पकड़कर उसे तीसरी मंजिल पर ले गई और अचानक छलांग लगा दी। इसी दौरान नीचे लगे बिजली के तारों में उलझने से उसकी जान बच गई।

अस्पताल पहुंचाने के बाद परिवार फरार

घटना के बाद प्रेमी का परिवार युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन थोड़ी देर बाद वहां से भाग निकला। फिलहाल युवती का इलाज जारी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट