P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरझाबुआ पुलिस की चेतावनी: व्हाट्सएप, फेसबुक पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी...

झाबुआ पुलिस की चेतावनी: व्हाट्सएप, फेसबुक पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजटल/ आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सद्भावना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए झाबुआ पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने सुचना जारी कर बताया कि पुलिस टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर निगरानी रख रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति भ्रामक, अफवाहपूर्ण, उत्तेजनात्मक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेश या पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें।

माइनिंग कॉन्क्लेव सीएम के आगमन पर काले झंडे दिखाने की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने घर से उठाया – Khabar Digital

पुलिस ने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले संदेश, जाति या समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, और किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाली गतिविधि पूरी तरह से प्रतिबंधित है। व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को भी सतर्क रहने और गलत पोस्ट रोकने की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है।

अगर किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक गतिविधि दिखाई दे, तो नागरिक तुरंत झाबुआ पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7049140525, 7049140517 पर सूचना दें। पुलिस ने सभी से अनुरोध किया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

सीएम मोहन यादव का जबलपुर–कटनी दौरा, नितिन गडकरी संग करेंगे NH परियोजनाओं का लोकार्पण – Khabar Digital

समाचार भेजने और जिला संवाददाता बनने के लिए आज ही संपर्क करें — 
✉️ khabardigital@gmail.com / मो. 9685520916
हमसे जुड़ें हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर:
▶️ YouTube | 👍 Facebook | 🐦 Twitter | 📸 Instagram | 💬 WhatsApp | 💼 LinkedIn
खबर डिज़िटल — हर पल आपके साथ।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट