भोपाल/ खबर डिजिटल | मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में शनिवार की सुबह से हो रही झमाझम बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर अभी अगले तीन दिन तक जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, रायपुर, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अच्छी बारिश की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में बने चक्रवात के कारण ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। इनके आसपास के जिलों में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।
प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नीमच और श्योपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
समाचार भेजने और जिला संवाददाता बनने के लिए आज ही संपर्क करें —
✉️ khabardigital@gmail.com / मो. 9685520916
हमसे जुड़ें हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर:
▶️ YouTube | 👍 Facebook | 🐦 Twitter | 📸 Instagram | 💬 WhatsApp | 💼 LinkedIn
खबर डिज़िटल — हर पल आपके साथ।


