P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीजिला चिकित्सालय परिसर एवं गणेश चैक सहित विभिन्न गणेश पंडालों के आस-पास...

जिला चिकित्सालय परिसर एवं गणेश चैक सहित विभिन्न गणेश पंडालों के आस-पास चला विशेष सफाई अभियान

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव ) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के हेतु रोजाना की जाने वाली सफाई व्यवस्था के तहत सोमवार प्रातः जिला चिकित्सालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान चिकित्सालय परिसर में झाडू का कार्य कराया जाकर कचरे एवं अपशिष्ट के उठाव का कार्य सहित चूनें की लाईनिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। वहीं दूसरी ओर निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कल से प्रारंभ होनें वाले गणेश उत्सव के दौरान बाजार क्षेत्रों सहित नगर की गणेश प्रतिमा दुकानों के अलावा गणेश पंडाल स्थल सिविल लाईन गणेश चौक सहित नगर के अन्य गणेश पंडालों के आसपास विशेष सफाई कराई जाकर नगर के विभिन्न मंदिरों एवं देवालयों से पूजन सामग्री एकत्रित करनें का कार्य स्वच्छता स्पेशल पूजन वाहन के माध्यम से किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी नें बताया कि दैनिक सफाई व्यवस्था के तहत बस स्टैंड परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, नदी पार मुक्तिधाम परिसर, मिशन चौक, थाना तिराहा, जिला चिकित्सालय पहुंच मार्ग, सुभाष चौक, स्टेशन रोड पहुंच मार्ग, वीआईपी मार्ग बरही रोड, सहित नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मुख्य मार्गो एवं डिवाइडर की सफाई कराई गई। इसके अलावा नाले एवं नालियों के माध्यम से सुगम जल निकासी की व्यवस्था के चलते राममनोहर लोहिया वार्ड स्थित प्रजापति मोहल्ला काली माता मंदिर के पास की नालियों की सफाई, कावस जी वार्ड में भट्टा मोहल्ला क्षेत्र की नालियों की सफाई एवं मार्ग किनारे की झाडियों की कटाई सहित नगर के विभिन्न वार्डों के नाले एवं नालियों की सफाई कराई जाकर कचरे के संग्रहण का कार्य किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट