राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजीटल/ किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने पर ब्लॉक कांग्रेस राणापुर के नेतृत्व में रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों और गरीबों के साथ शोषण करने का आरोप लगाया।रैली शीतला माता मंदिर से शुरू होकर तहसीलदार कार्यालय पहुंची। ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है और उन्हें खाद जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रही है। इस अवसर पर चंदूलाल पडियार, अकमाल मालू डामोर, रमेश मेडा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नरेश अमलियार, नगर परिषद राणापुर के नेता प्रतिपक्ष लाला मुजम्मिल सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री सुरेश समीर ने किया। आभार व्यक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहरी ने माना।
राणापुर: किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध न होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन
सम्बंधित ख़बरें


