भोपाल/ खबर डिजिटल। अपने हिंदूवादी बयानों के लिए चर्चित विधायक रामेश्वर शर्मा गणेश चतुर्थी 2025 के अवसर पर गजानन की भक्ति में लीन नज़र आए। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके युवा सदन कार्यालय पर माटी से बने गजानन श्री गणेश की स्थापना की गई।
विधायक शर्मा ने श्रद्धा भाव से गणेश जी की आराधना करते हुए कहा कि ऋद्धि-सिद्धि और बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेश का यह उत्सव पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने भगवान गणेश से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
साथ ही विधायक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना होगा। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और प्रकल्पों से जुड़कर हमें स्वदेशी के जागरण में योगदान देना है।
गणेश उत्सव के अवसर पर विधायक के इस संदेश को श्रद्धालुओं और युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणादायी बताया।


