P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहिलाओं को दिया जा रहा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का 12...

महिलाओं को दिया जा रहा सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का 12 दिवसीय प्रशिक्षण

कटनी (सौरभ श्रीवास्तव) – राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक अनुपम पाण्डेय के सहयोग से जनपद पंचायत बड़वारा के ग्राम पंचायत बसाडी में स्व-सहायता समूह की 35 महिलाओं को सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत सब्जी उत्पादन के लिए पाली हाउस एवं शेड नेट एवं सूक्ष्म सिंचाई के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई तथा स्प्रिंकलर की जानकारी दी गई। कृषि के साथ सब्जी उत्पादन, फल-फूल एवं औषधीय पौधों की खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, रेशमकीट पालन, मशरूम उत्पादन, मछली पालन तथा वानिकी आदि का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे कृषक कृषि को लाभ का धंधा बना सके। इसी प्रकार एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के अंतर्गत कीट एवं रोग नियंत्रण के लिए शष्य क्रियाएं यांत्रिक एवं जैविक विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। सब्जियों की नर्सरी प्रबंधन के अंतर्गत पौध तैयार करने से लाभ, पौधशाला के लिए स्थान का चयन, पौधशाला की तैयारी, भूमि उपचार, बीज उपचार, क्यारी निर्माण, बीज बोने की विधि, सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण एवं रोग तथा कीट नियंत्रण का तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में सरपंच विकास कुमार पाल एवं प्रशिक्षार्थी सुभद्रा पटेल, सरिता श्रीवास, सावित्री रजक, निशा पटेल, अनुसुइया पटेल एवं अनीता पाल सहित अन्‍य महिलाएं उपस्थित रहीं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट