P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशखरगोन पुलिस विवाद: "कुत्ता नहीं घुमाया तो आरक्षक को पीटा" – आरआई...

खरगोन पुलिस विवाद: “कुत्ता नहीं घुमाया तो आरक्षक को पीटा” – आरआई निलंबित

आरआई द्वारा आरक्षक से मारपीट का मामला, एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

खरगोन/खबर डिजिटल। जिले से पुलिस महकमे की साख को धूमिल करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और शिकायत के आधार पर आरआई (निरीक्षक) सौरभ सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राहुल चौहान से मारपीट करने का मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह “कुत्ता घुमाने” को लेकर हुई थी।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त की रात पुलिस लाइन खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाह ने आरक्षक राहुल चौहान को कथित रूप से कुत्ता न घुमाने की बात पर जमकर पीटा। घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया।

एसपी ने लिया एक्शन

घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा ने तत्काल प्रभाव से आरआई सौरभ कुशवाह को निलंबित कर दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

जनता का सवाल

इस घटना ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं—“अगर सिपाही ही सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या होगा?”

जहाँ वर्दी अनुशासन और शान की पहचान होती है, वहीं यह घटना पुलिस के भीतर शक्ति प्रदर्शन और अहंकार का प्रतीक बन गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट