भोपाल/खबर डिजिटल। बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहे जाने पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि “कांग्रेस ने सिर्फ पीएम मोदी को नहीं बल्कि बाबा साहेब अंबेडकर के लोकतंत्र को गाली दी है। अनेक चुनाव हार चुकी कांग्रेस अब गाली और गोली से लोकतंत्र को लूटना चाहती है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारत की जन-जन की आत्मा में बसने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई गाली का जवाब देश का एक-एक नागरिक देगा।
इससे पहले दरभंगा (बिहार) में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा के दौरान की गई नारेबाजी और अपशब्दों पर भाजपा ने भी आपत्ति दर्ज की। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग हुआ है, उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की हताशा का प्रमाण है और देश की जनता इसका करारा जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।


