भोपाल/खबर डिजिटल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई दिनों बारिश की सम्भावना बनी हुई थी। 2 दिन से हो रही उमस के बाद गुरुवार की सुबह मौसम जहाँ धूप से खुला वही दोपहर बाद राजधानी में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे और दोपहर तक तेज बारिश का दौर शुरू हो गया।
बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बरसात से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली है।


