राणापुर,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व समापन के बाद तप अनुमोदना का क्रम शुरू हो गया है।शुक्रवार को 9 उपवास के तपस्वी मिलीश सालेचा का तप अनुमोदना समारोह हुआ।सुबह जिनमंदिर में तपस्वी ने शासन माता की पूजा की।केसर पूजा व चैत्य वंदन किया।इसके पश्चात तपस्वी की शोभायात्रा आजाद मार्ग स्थित निवास से निकाली गई।शोभायात्रा में तपस्वी को एक सुसज्जित वाहन में बिठाया गया था। शोभायात्रा सुभाष चौपाटी, पुराना बस स्टैंड, आज़ाद चौक,सरदार मार्ग,शिवाजी चौक होते हुए निकली।


शोभायात्रा में शामिल युवा भजनों की धुन पर पूरे रास्ते नृत्य करते हुए चल रहे थे।शामिल लोग तपस्वी की जय जयकार कर रहे थे।प्रमुख चौराहे पर महिलाओं ने गरबे भी किये।

तपस्वी का हुआ बहुमान-चारित्र आराधना भवन में तप अनुमोदन समारोह हुआ।यहाँ श्रीसंघ अन्य संस्थाओं ने तपस्वी का बहुमान किया।संचालन करते हुए जितेंद्र सालेचा ने अनेक उपयोगी जानकारी दी।मुनिसुव्रतनाथ जिन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया,त्रिस्तुतिक संघ ओसवाल पंच व पत्रकार संघ से कमलेश नाहर,अग्रवाल समाज से संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ सुरेश समीर ने तप अनुमोदना में अपने विचार व्यक्त करते हूए तपस्वी को शुभकामनाएं दी।प्रसिद्ध गायिका वंशिका अग्रवाल ने अपने सुमधुर कंठ से तप महिमा पर एक भजन प्रस्तुत किया।मुनिसुव्रत जिन ट्रस्ट की ओर से तपस्वी को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।वाचन प्रवीण नाहर ने किया।
इसके पश्चात त्रिस्तुतिक श्री संघ ओसवाल पंच ,महिला परिषद, नवयुवक परिषद आदि की ओर से तपस्वी का बहुमान किया गया।कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया, पूर्व अध्यक्ष द्वय कैलाश डामोर ,गोविंद अजनार, अजजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप नलवाया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ,आशीष सोनी,मुकेश नागोरी,लीलेश हरसोला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।आभार ललित मोतीलाल सालेचा ने माना।


