अलीराजपुर,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ ग्राम आमखूंट के किसानों ने कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की थी कि वे वर्षों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की किस्तें समय पर जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित आमखूंट द्वारा उन्हें बकायेदार घोषित कर दिया गया।कलेक्टर ने मामले को गंभीर मानते हुए अनुविभागीय अधिकारी कट्ठीवाड़ा तपीस पांडे को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि केसीसी लेनदेन में अनियमितताएं और गबन हुआ है। संस्था प्रबंधक गिरधारी राठौड़ पर अपने स्वार्थ के लिए शासकीय योजना का दुरुपयोग करने का आरोप सिद्ध हुआ।कलेक्टर डॉ. बेडेकर ने राठौड़ के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। जांच के दौरान जिला सहकारिता अधिकारी जी.एल. सोलंकी, तहसीलदार सरिता बालेचा समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अलीराजपुर : केसीसी घोटाला उजागर, संस्था प्रबंधक पर होगी F.I.R
कलेक्टर की सख्ती, केसीसी गबन मामले में थाने को दिए निर्देश
सम्बंधित ख़बरें


