P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़तखतपुर के पाठ बाबा मंदिर में पुजारी की हत्या, पुलिस को मिला...

तखतपुर के पाठ बाबा मंदिर में पुजारी की हत्या, पुलिस को मिला बड़ा सुराग, जल्द चोर पकड़े जाएंगे

पुजारी की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी सुराग

तखतपुर/खबर डिजिटल/ विक्की कश्यप/ छत्तीसगढ़ के
तखतपुर के परसाकापा गांव का माहौल शनिवार सुबह उस समय मातम में बदल गया जब पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ़ मोटू (30 वर्ष) का शव खून से लथपथ देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाबा की हत्या चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे हमलावरों द्वारा की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 बजे जब पुजारी की मां रोज़ की तरह मंदिर पहुँचीं, तो उन्होंने बेटे का शव देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

चोरी की आशंका और सुराग

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि चोर मंदिर से चोरी करने आए थे। पुजारी ने विरोध किया तो हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। घटना स्थल से पुलिस को आरोपियों की एक जोड़ी चप्पलें मिली हैं। हालांकि ग्रामीणों ने इन्हें पहचानने से इंकार कर दिया, जिससे यह आशंका और गहरा हो गया है कि आरोपी बाहरी हो सकते हैं।

इसके अलावा, मृतक पुजारी के दोनों मोबाइल फोन भी गायब हैं। पुलिस अब मोबाइल की अंतिम लोकेशन ट्रेस कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

देखें वीडियो – https://www.facebook.com/share/v/14Gv2gHP5MS

घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी अर्चना झा और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुजारी जागेश्वर पाठक अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनकी हत्या से ग्रामीण गहरे आक्रोश हैं। श्रद्धालुओं ने पुजारी की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पुलिस से मांग की है कि अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए रात में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें न हों।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट