P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशछीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग...

छीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

भोपाल/खबर डिजिटल। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक से बाइक छीनने की वारदात सामने आई। फरियादी चंदन मौर्या (20) निवासी पटेल नगर ने थाना पिपलानी में रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज शिकायत में बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 1:20 बजे वह अपने दोस्त अंकित को लेने प्रभात चौराहा पहुंचा था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उससे झूमा-झटकी की और उसकी बाइक हीरो स्पलेण्डर (क्र. MP-32ZA-9729) छीनकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-01 शशांक के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 रश्मि अग्रवाल दुबे और सहायक पुलिस आयुक्त बिट्टू शर्मा (जहांगीराबाद संभाग) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सिटी सर्विलेंस की मदद से संदिग्ध की पहचान की। जांच में सामने आया कि मोहम्मद अयाज (20) निवासी पातरा बरखेडी, वारदात में शामिल था। मुखबिर की सूचना पर बिढ्ढल मार्केट से आरोपी अयाज को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वहीं, दूसरा आरोपी समीर (22) को पीरगेट क्षेत्र से तथा एक 17 वर्षीय बालक को सब्जी मंडी भदभदा से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की। इस दौरान आरोपियों के पास से फरियादी की छिनी गई हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) जब्त की गई।

धरपकड़ में थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह सेंगर के साथ उपनिरीक्षक लक्ष्मण राई, सउनि वसीम राजा, प्रआर 1527 तनवीर, आर 251 राधेश्याम, आर 1154 सुनील माधव, आर 3561 सुनील राजपूत, आर पंकज गौतम और आर 4328 नीलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

भोपाल पुलिस की तत्परता और आधुनिक तकनीक के उपयोग से कुछ ही घंटों में इस लूटकांड का पर्दाफाश हो गया। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन के बीच पुलिस की विश्वसनीयता और मजबूत हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट