P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअलीराजपुर: अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त

अलीराजपुर: अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त

सोरवा क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार का खुलासा

अलीराजपुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर के निर्देश और एसडीएम तपिश पांडे के मार्गदर्शन में रविवार को प्रशासन ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अंजाम दी। राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सोरवा क्षेत्र के कौसबा फलिया में चल रहे रेत कारोबार के अड्डे पर छापा मारा।कार्रवाई के दौरान मौके पर तीन जेसीबी से रेत भराई का काम चल रहा था। टीम को देखते ही रेत माफिया दो जेसीबी व एक डंपर लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं एक जेसीबी को टीम ने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें – पुजारी हत्याकांड में अब तक 4 गिरफ्तार, अवैध संबंध का पर्दाफाश – Khabar Digital

पूछताछ में पता चला कि जब्त जेसीबी भीम सिंह के नाम पर पंजीकृत है।मौके का निरीक्षण करने पर अधिकारियों ने पाया कि माफियाओं ने अवैध रूप से एक नाला बनाकर यहां से रेत निकालने और उसका वजन बढ़ाने जैसी गतिविधियां संचालित की थी। जब्त की गई जेसीबी को सोरवा थाने में खड़ा कराया गया है।एसडीएम तपिश पांडे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत खनन व परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आज की कार्रवाई में राजस्व और खनिज विभाग की टीम शामिल रही। जब्त मशीनरी को थाने में रखवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें –रीवा का अजब गजब मामला: यहां सोना-चांदी नहीं, तालाब चोरी हो गया… गांव वालों ने तालाब ढूंढने के लिए कराया मुनादी – Khabar Digital

यह भी पढ़ें – पुजारी हत्याकांड में अब तक 4 गिरफ्तार, अवैध संबंध का पर्दाफाश – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट