खबर डिजिटल: अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी शिवलाल यादव को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘फोटो वीडियो एशिया 2025’ में फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
शिवलाल यादव संवाद फोटोग्राफर के संस्थापक हैं और स्थानीय स्तर पर न केवल फोटोग्राफी सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी कर रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद यादव ने कहा— “फोटोग्राफी मेरा जुनून है, और ग्रामीण युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़ना मेरा निरंतर प्रयास है। यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
शिवलाल यादव की उपलब्धि से अमेठी के लोगों में खुशी की लहर है और यह सम्मान जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
