Khabar digital/ Gold Silver Rate Today: ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक बाजार में उथल-पुथल मचा हुआ है। जिसका असर सोना-चांदी के दामों में भी देखा जा रहा है। सोना चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। खबर डिजिटल की इस रिपोर्ट में जानिए आज सोने-चांदी का भाव…
भोपाल और इंदौर समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट में तेज़ी बना हुआ है। जानकारों का कहना है कि ट्रंप की टैरिफ वॉर नीति, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व पर राजनीतिक दबाव और संभावित ब्याज दरों में कटौती से निवेशक अब सुरक्षित संपत्ति यानी गोल्ड-सिल्वर की तरफ तेजी से बढ़े हैं।
आज सोने का भाव (Gold Rate Today)
सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना ₹1,250 की तेजी के साथ ₹1,06,250 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, वहीं आज 22 कैरेट सोना ₹9,619 प्रति ग्राम; ₹96,190 प्रति 10 ग्राम हो गया है।
आज चांदी का भाव (Silver Rate Today)
जबकि चांदी ₹2,000 उछलकर ₹1,22,000 प्रति किलो पर है। GoodReturns के अनुसार: ₹124.90 प्रति ग्राम; ₹1,24,900 प्रति किलोग्राम पर है। और MCX ट्रेडिंग रेट (10 ग्राम आधार पर): ₹1,03,780 प्रति 10 ग्राम (₹1,03,7800 प्रति किलोग्राम) है।
भोपाल और इंदौर के सोना-चांदी रेट
भोपाल और इंदौर दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना ₹10,500 प्रति ग्राम बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹9,625 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। चांदी का भाव भी ₹125 प्रति ग्राम तक जा पहुंचा है।


