राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/श्वेतांबर जैन समाज में तप अनुमोदना का अंतिम आयोजन सोमवार को सम्पन्न हुआ । 11 उपवास के तपस्वी तन्वी कटारिया का तप अनुमोदना समारोह आयोजित हुआ। तपस्वी ने नगर के तीनों मंदिरों में केसर पूजा व चैत्य वंदन किया।इसके पश्चात तपस्वी की शोभायात्रा आजाद मार्ग स्थित निवास से निकाली गई।शोभायात्रा में तपस्वी को एक सुसज्जित वाहन में बिठाया गया था। शोभायात्रा सुभाष चौपाटी, पुराना बस स्टैंड, आज़ाद चौक,सरदार मार्ग,शिवाजी चौक होते हुए निकली।शोभायात्रा में शामिल युवा भजनों की धुन पर पूरे रास्ते नृत्य करते हुए चल रहे थे।शामिल लोग तपस्वी की जय जयकार कर रहे थे।प्रमुख चौराहे पर महिलाओं ने गरबे भी किये।


तपस्वी का हुआ बहुमान-चारित्र आराधना भवन में तप अनुमोदन समारोह हुआ।यहाँ श्रीसंघ अन्य संस्थाओं ने तपस्वी का बहुमान किया।संचालन करते हुए जितेंद्र सालेचा ने अनेक उपयोगी जानकारी दी।श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया, जैन श्री संघ ओसवाल पंच के अध्यक्ष दिलीप सकलेचा अग्रवाल समाज से संजय अग्रवाल ,सुरेश समीर,मनोहरलाल नाहर,मोक्षा नाहर, ने तप अनुमोदना में अपने विचार व्यक्त करते हूए तपस्वी को शुभकामनाएं दी। जय प्रकाश सालेचा,रेखा कटारिया ने तप महिमा पर गीत प्रस्तुत किया।मुनिसुव्रत जिनालय की ओर से तपस्वी को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। वाचन विनय कटारिया ने किया। इसके पश्चात त्रिस्तुतिक श्री संघ ओसवाल पंच ,महिला परिषद, नवयुवक परिषद आदि की ओर से तपस्वी का बहुमान किया गया


