P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदिल्ली में सीएम मोहन यादव: पीएम मित्र पार्क निवेशकों का मोह लिया...

दिल्ली में सीएम मोहन यादव: पीएम मित्र पार्क निवेशकों का मोह लिया मन

“पीएम मित्रा पार्क भारत के स्वाभिमान का प्रतीक” — दिल्ली में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली/खबर डिजिटल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित पीएम मित्र पार्क PM Mitra Park निवेश इंटरैक्टिव सेशन में संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि की नई धारा गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की नीतियों के बलबूते पर प्रधानमंत्री मोदी भारत के स्वाभिमान को जगाने और प्रत्येक सेक्टर की संभावनाओं को मजबूत करने का अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें –हाईकोर्ट जज ने विधायक के केस से खुद को किया अलग – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि वस्त्र उद्योग और पारंपरिक उद्योग दोबारा भारत की पहचान बनें। एक समय जब हमारे वस्त्र, मिर्च-मसाले, रत्न-आभूषण से पूरी दुनिया गौरवान्वित होती थी, लेकिन तकनीकी अभाव से क्षमताएं प्रभावित हुईं। आज भारत सरकार हर स्तर पर इंडस्ट्री को सहयोग कर रही है। हाल ही में इंपोर्ट ड्यूटी में छूट इसका उदाहरण है।

PM Mitra Park Investment CM Mohan Yadav Speech 2025

यह भी पढ़ें – MP के 2 शिक्षक होंगे सम्मानित – Khabar Digital

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उद्योगपतियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निवेशकों को सुरक्षित माहौल और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मध्यप्रदेश मानव क्षमता, संसाधनों और ईमानदार कार्यसंस्कृति से सुसज्जित है। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “मध्यप्रदेश आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और पीएम मोदी जी के शब्दों में यह अब मॉडल प्रदेश बन चुका है।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट