पेटलावद, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ग्राम बनी में मंगलवार को किसानों ने फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज होकर राजगढ़–पेटलावद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। आंदोलनकारी किसानों का आरोप है कि हर वर्ष बीमा कंपनियों द्वारा खातों से हजारों रुपये प्रीमियम के नाम पर वसूले जाते हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं या मौसम की मार से फसलें खराब होने पर उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जाता।किसानों का कहना है कि कई बार तो उन्हें मात्र 10, 15 या 20 रुपये जैसी नगण्य राशि बीमा क्लेम के रूप में मिली है, जो उनकी मेहनत और उम्मीदों का मज़ाक उड़ाने जैसा है। इसी कथित लूट-नीति के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए और ग्राम बनी के मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँची तथा किसानों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की, किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक फसल बीमा राशि का पारदर्शी और ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पेटलावद: किसानों ने फसल बीमा राशि न मिलने पर किया चक्का जाम
किसानों का आरोप – बीमा कंपनियाँ वसूलती करोड़ों, मुआवजा मिलता चंद रुपये
सम्बंधित ख़बरें


